पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही

फगुरम। पुलिस द्वारा एक अवैध शराब कारोबारी को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
इस संबंध में फगुरम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्र मे लगातार प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये जा रहे है, निर्देश के पालन मे चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक कमल मैरिषा के द्वारा लगातार अवैद्य शराब के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है । इसी कम मे आज दिनांक 13.09.2024 को सउनि
लाला राम खुंटे को जरिये मुखबीर सुचना मिली कि ग्राम नावापारा निवासी माघेराम बरेठ पिता बोधवा बरेठ ग्राम कुधरी मे अपने काला लाल रंग के सोल्ड हीरो एच एफ डीलक्स मे बिकी करने हेतु भारी मात्रा में अवैद्य कच्ची महुआ शराब रख कर परिवहन कर रहा है मुखबीर सुचना के बारे मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रमा पटेल एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्रीमति अंजली गुप्ता को अवगत कराकर उनसे उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर सूचना तस्दीक हेतु
सउनि लाला राम खुंटे के द्वारा एवं अन्य स्टाफ व गवाहो के साथ आरोपी माघेराम बरेठ पिता बोधवा बरेठ उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम नावापारा थाना
कोतरारोड रायगढ जिला रायगढ को ग्राम कुधरी बाजार चौक मे रेड कार्यवाही किये एवं मौके पर तलाशी/बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपी के कब्जे से उसके मोटर
सायकल की तलाशी लेने पर मोटर सायकल की डिक्की मे एक सफेद रंग के प्लास्टिक मे रखे 10 लीटर लगभग हाथ भटटी से बना कच्ची महुआ शराब किमती 1000/- रू. एवं सोल्ड मोटर सायकल हीरो एच एफ डीलक्स कीमति 20,000 रू. को बरामद किया गया। आरोपी के द्वारा जप्त शराब के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर शराब को जप्त कर अपराध क्रमांक 324/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी फगुरम प्रभारी कमल मैरिषा, सउनि लाला राम खुंटे, अविनाश देवांगन, रोशन चन्द्रा, कामता मार्चे, जयदेव साहु, मोहन सिदार, प्रतीभा मिरी का
योगदान रहा।




