सक्ती जिला
अग्रसेन जयंती समारोह समिति ने मालखरौदा में अग्र बंधुओं को भेंट की अग्रसेन भगवान की छायाचित्र और पत्रिका, जयंती समारोह में शामिल होने दिया निमंत्रण

मालखरौदा। अग्रसेन जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों ने आज मालखरौदा पहुंचकर वहां के गणमान्य अग्रवाल परिवार के बंधुओं को पत्रिका एवं अग्रसेन भगवान की छाया चित्र भेंट की तथा उन्हे सक्ती में आयोजित जयंती समारोह आने का निमंत्रण गया। इस दौरान अग्रसेन जयंती समारोह समिति वर्ष 2024 के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सचिव मनीष कथुरिया, कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल उपस्थित थे।




