सक्ती जिला

आबकारी विभाग की फिर से बड़ी छापामार कार्यवाही

सक्ती।  कलेक्टर के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे सर के विशेष मार्गदर्शन में  जिला-सक्ती में आबकारी विभाग  की अवैध शराब निर्माणकर्ता व्यक्तियों एवं भंडारण  के चिन्हांकित स्थलों पर दबिश की कार्यवाही की गई । इस तारतम्य में वृत्त सक्ती के ग्राम परसदाखुर्द में संतकुमार जांगड़े पिता मोहितराम उम्र 36 वर्ष के रहवासी मकान  से *08 ली महुआ शराब* बरामद होने से 34(2) आब अधि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया ।

वृत्त जैजैपुर के ग्राम हरदी में नाला किनारे में 03 चढ़ी भट्टी  से *25 ली महुआ शराब*  व नाला किनारे रखे 2160 kg महुआ लहान लावारिस अवस्था में बरामद होने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध 34(1) च , 34(2)  का प्रकरण कायम किया गया ।

 मुखबिर द्वारा  रायपुरा के लोहरा- कोटिया तालाब में शराब निर्माण होने की सूचना पर तत्काल स्टाफ के साथ रवाना होने व जांच करने पर 01 चढ़ी भट्टी तथा आसपास में 60 ली महुआ शराब व 220 कि ग्रा महुआ लहान लहान लावारिस अवस्था में बरामद होने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध 34(1) च , 34(2)  का प्रकरण कायम किया गया । आरोपी के संबंध में पतासाजी की जा रही है ।

       उक्त कार्यवाही में वृत्त सक्ती/मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान , आब आर . संजीव भगत, रघुनाथ पैकरा , परसराम कहरा बसंती चौधरी  व वाहन चालक कमलेश यादव का योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button