सक्ती जिलासक्ती नगर

होली त्योहार को लेकर सक्ती पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस, जबरन रंग फेंका या उपद्रव किया तो पड़ सकता है भारी,  होगी सख्त कार्रवाई 

सक्ती। इस बार 13 मार्च की रात को होलिका दहन की जाएगी और 14 मार्च को सुबह से रात तक रंगों का महापर्व होली धूमधाम से मनाया जाएगा। होली पर्व सौहाद्र पूर्वक और शांति ढंग से मनाया जाना चाहिए। कई बार होली में हुड़दंगियों द्वारा लड़ाई झगड़ा, मारपीट या फिर हुड़दंग मचा जाता है जिससे होली का रंग बेरंग हो जाता है। ऐसे सामाजिक तत्वों पर लगाम लगाना और जिले में शांतिपूर्वक होली मनाई जा सके इसके लिए सक्ती जिला पुलिस द्वारा समस्त जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली त्यौहार में निम्न शर्तों का पालन करने की अपील की गई है। ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो जाए। किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी ना हो और ना ही अपराधिक घटना घटे। पुलिस ने इस बार सावधानी बरतने के लिए कुछ शर्तों का पालन करने हेतु सूचना जारी की है. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा कि होली त्यौहार शांति से मनाने के लिए अभद्र पूर्ण व्यवहार ना करें, गाली गलौज अभद्रता पूर्वक गाने बजाने हेतु बंदिश है। हरे भरे पेड़ को ना काटे। जबरन रंग गुलाल न लगाये। महिलाओं का सम्मान करते सद व्यवहार करें अच्छे नागरिक का परिचय दें। बिजली खंभा के नीचें व तंग गली में होलिका दहन न करें। होलिका दहन के समय पांच व्यक्ति होलीका दहन करें। होलिका दहन में जबरन दरवाजा, खिड़की, जलाऊ लकड़ी ना डाले। पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि पेंट या डामर तथा चिट गंदगी कीचड़ ना डालें।

मुखौटा है पूर्ण प्रतिबन्धित, इसका उपयोग किया तो होगी कार्रवाई – 

 पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार  मुखौटा ना पहने, मुखौटा पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा गैर कानूनी है।मुखौटा ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही नशा पान ना करें व नशा करके वाहन ना चलाएं। मोबाइल से अभद्रपूर्वक गाली गुप्तार या अन्य प्रकार की गाली न करें। पानी का सदुपयोग करें।सांप्रदायिक भावनाओं का पालन करें मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारे, गिरजाघर पर प्रार्थना करने वालों पर जबरन रंग ना डाले। परीक्षाएं प्रारंभ है ध्वनि वाद्य यंत्रों पर कम आवाज का उपयोग करें।

जबरन रंग गुलाल डाला तो पड़ सकते हैं मुसीबत में – 

पुलिस ने जो गाइडलाइंस जारी की है उसके अनुसार यदि यात्रा करने वालों के ऊपर जबरन रंग गुलाल ना डालें। ऐसा करना होली में मुसीबत का कारण बन सकता है. पुलिस ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर सकती हैं. पुलिस ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें तस्दीक कर ले पुलिस को सूचना दे। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी ना बैठाये तथा नशा करके वाहन ना चलाएं. होलिका दहन समय पर ही की जायें।

लकड़ी पत्थर से रोड ब्लॉक न करें – 

सक्ती पुलिस ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि होली एक सौहाद्रपूर्ण त्योहार है और इस त्यौहार में किसी भी प्रकार के उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. लकड़ी पत्थर से यदि कोई सड़क को ब्लॉक करता है तो ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. ऐसा करने पर दुर्घटना घटित होने की संभावना है जो किसी के लिये भी परेशानी का सबब बन सकती हैं. 

—————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button