क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती जिलासक्ती नगर

बारात फिर बनी झगड़े का कारण, सक्ती के ग्राम टेमर में तीन लोगों ने किया धारदार हथियार से वार, भलाई करना पड़ा भारी अब तीन अज्ञात की तलाश में सक्ती पुलिस

सक्ती- बारात एक फिर झगड़े का कारण बन गई है। तीन अज्ञात लोगों ने एक युवक पर हथियार से वार कर दिया जिससे युवक घायल हो गया। मामला थाने तक पहुंचा और अपराध दर्ज हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टेमर निवासी देवेश देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम टेमर में बेकरी का दुकान चलाता है। उसके दोस्त दीपेश गबेल, अभिषेक गबेल पुष्पराज देवांगन एवं मेरा चचेरा भाई श्रेयांश देवांगन के साथ ग्राम सुकलीपाली गये थे। वहां से वापस ग्राम टेमर के बेरीयर चौक के पास लगभग 11.30 बजे पहूंचे थे कि दिनांक 09.05.2025 के रात्रि गांव में खरसिया से फिरन केंवट के घर बारत आई थी, उसी समय कुछ लोग बेरीयर चौक के पास आपस में लडाई झगडा हो रहे थे।

भलाई करने गया था खुद हुआ झगड़ें में मारपीट का शिकार-

जिसे देखते हुए उसका भाई श्रेयांश देवांगन वहां रूक कर उन लोगों को क्यों झगडा कर रहे हो कहने पर तीन अज्ञात लोगों ने श्रेयांश देवांगन को गाली देते हुए हमारे बीच में बोलने वाले कौन होते हो कहते जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे एक नुकिला धारदार चीज सिर माथा पेट एवं पैर को मारपीट करने से चोट लगी है। घटना को वहां उपस्थित टेकचंद केंवट के द्वारा बीच बचाव किया तो उसे भी उसके पेट में मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर प्रार्थी देवेश देवांगन, दीपेश गबेल, अभिषेक गबेल पुष्पराज देवांगन के साथ बीच बचाव करने गये तो वहां से वे लोग भाग गये। बहरहाल पुलिस ने धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button