पूर्व छात्र पटवारी देव कश्यप को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया

डभरा,, तहसील डभरा के मुख्यालय में पदस्थ पटवारी देव कश्यप सह परिवार को विद्यालय परिवार लोहर्सी द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । हम आपको बता दें कि डभरा मुख्यालय के पटवारी के रूप में पदस्थ देव कश्यप शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी में विद्यार्थी रह कर शिक्षा प्राप्त कर चुके है। इस स्कूल का इतिहास बहुत पुराना है यहाँ बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात सामाजिक स्तर और नौकरी के क्षेत्र में उच्च स्थान पर गए हैं । ऐसे पूर्व छात्रों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। पूर्व विद्यार्थियों ने सपरिवार मंच साझा किया आए हुए सभी पूर्व विद्यार्थियों के लिए स्कूल की तरफ़ से प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया । अपने संघर्ष एवं उपलब्धियों सहित अपने अध्ययन काल की खट्टी मीठी यादों को भी सभी के बीच साझा किये। विद्यार्थीगण अपने बातें रखते हुए भावुक नजर आयें । पटवारी देव कश्यप को सम्मानित होने पर पटवारी संघ डभरा एवं नगरवासियों ने हर्ष व्याप्त है




