सक्ती जिला

जिला प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब का प्रथम सक्ती नगर आगमन कल, भाजपा कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत, कल करेंगे समीक्षा बैठक

अरुण निराला संवाददाता सक्ती। सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब जी का प्रथम सक्ती नगर आगमन 14 अक्टूबर को होने जा रहा है। मंत्री खुशवंत साहेब अपने एकदिवसीय जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मंत्री दोपहर 12:30 बजे से शिवरीनारायण, केरा, हसौद, छपोरा, मिशन चौक, पीहरिद, बंदौरा, अडभार और टेमर सहित कई स्थानों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सभी कार्यक्रमों के समापन पश्चात वे शाम 6 बजे सक्ती नगर पहुंचेंगे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

इसके पश्चात मंत्री जिला भाजपा कार्यालय, सक्ती में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।
रात्रि 8 बजे वे रेस्ट हाउस सक्ती में भोजन कर रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन, 15 अक्टूबर की सुबह 9:30 बजे मंत्री स्थानीय पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात सुबह 10 बजे वे रेस्ट हाउस से प्रस्थान कर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे, जहाँ सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कलेक्टर कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button