सक्ती का नाम रोशन करने वाले एडवोकेट चंद्रप्रकाश चौबे बने विश्वविद्यालय टॉपर, गोल्ड मेडल से सम्मानित — पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एवं सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. दिगंबर चौबे के सुपुत्र ने बढ़ाया गौरव

सक्ती। नगर के युवा अधिवक्ता चंद्रप्रकाश चौबे ने अपनी लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल सक्ती का बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर की विधि शाखा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय टॉपर का गौरव हासिल किया और गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए।
चंद्रप्रकाश चौबे, जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के पूर्व अध्यक्ष एवं सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे के सुपुत्र हैं। पिता की विद्वता और अनुशासन को जीवन का आदर्श मानते हुए उन्होंने पढ़ाई के दौरान सदैव मेहनत और निष्ठा को प्राथमिकता दी।

उनकी इस उपलब्धि से सक्ती के अधिवक्ता समुदाय, ब्राह्मण समाज, शिक्षकों और नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नगरवासियों का कहना है कि चंद्रप्रकाश चौबे की यह सफलता सक्ती के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि समर्पण और मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी उनकी मेधावी प्रतिभा की सराहना की है। आगामी दीक्षांत समारोह में उन्हें विधिवत गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।




