शिक्षासक्ती जिला

सेजेस अडभार में प्रवेश प्रारम्भ, 5 मई तक लास्ट डेट

सक्ती/अडभार – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अडभार में सत्र 2025-26 के लिए छात्र /छात्राओं के प्रवेश हेतु सेजेस पोर्टल दिनांक 10/04/2025 से प्रारंभ कर दिया गया है एवं रिक्त सीट की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

एडमिशन हेतु समय निम्नानुसार है -1. प्रवेश हेतु आवेदन तिथि 10/04/2025 से 05/05/2025 तक 2. अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सीट आबंटन 06/05/2025 से 10/05/2025 तक एवं प्रवेश की अन्य आवश्यक कार्यवाही 11/05/2025 से 15/05/2025 तक रहेगा | प्रवेश हेतु निम्न निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। शासन के आदेशानुसार एक विद्यार्थी एक ही विद्यालय में आवेदन कर सकेगा। “महतारी दुलार योजना अंतर्गत करोना महमारी के करण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा प्रवेश हेतु आवेदन पत्र के साथ मुख्या चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी (CMO) द्वारा जारी पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट का 50% छात्राओं का चयन किया जायेगा तथा 25% BPL एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालकों के बच्चों को प्रवेश दिया जायेगा। पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा | कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31/05/2025 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होना चाहिए आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्री एन. के. चंद्रा एवं आदरणीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा श्री एम.एल. प्रधान के दिए गए निर्देशानुसार शासन के नियमों का पालन करते हुए प्रवेश की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सेजेस प्राचार्य सी.एल. लहरे ने सभी पालकों एवं छात्र / छात्राओं से अपील किया है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर निशुल्क प्रवेश का लाभ ले ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button