ग्राम पंचायत बेल्हाडीह में ऐतिहासिक जीत दर्ज की शारदा भारद्वाज ने, कहा- गाँव के सर्वागीण विकास के लिए करने काम

बेल्हाडीह(सक्ती)- ग्राम पंचायत बेल्हाडीह में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए श्रीमती शारदा भारद्वाज ने सरपंच पद में अप्रत्याशित जीत हासिल की है. ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार को नकार दिया. जीत के बाद श्रीमती शारदा भारद्वाज ने कहा कि वे ग्राम पंचायत की प्रगति एवं ग्रामीणों के उत्थान के लिए निरन्तर कार्य करेंगे.
उनकी प्राथमिकता होगी कि गांव में बुनियादी सुविधाओ में इज़ाफ़ा हो. श्रीमती भारद्वाज की जीत पर गाँव में जश्न का माहौल रहा ग्राम पंचायत के आश्रय ग्राम राजा भाठा एवं रानी गांव में भी समर्थकों ने भारी उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया. ग्रामवासियों ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर श्रीमती शारदा भारद्वाज गांव गांव वालों की उम्मीदों पर खरी उतरने का प्रयत्न करेंगी.

परिणाम आने के बाद शारदा भारद्वाज ने अपने ग्राम पंचायत के मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए गाँव में रैली निकाली और कहा कि आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त हुई है। निश्चित तौर पर हम गाँव को एक आदर्श गांव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
पूर्व सरपंच दयाराम रात्रे ने कहा कि गाँव में एक नई उम्मीद के रूप में श्रीमती शारदा भारद्वाज ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में गाँव विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. उनकी आभार रैली में काफी संख्या में समर्थक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे.

————-




