सक्ती जिलासक्ती नगर

गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, नागरिकों से संविधानिक कर्तव्यों के निर्वहन का किया आह्वान

सक्ती। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगरवासियों एवं समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की सशक्त नींव है, जिसके बल पर भारत निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। नगर के विकास में नागरिक सहभागिता को आवश्यक बताते हुए उन्होंने स्वच्छता, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका सक्ती द्वारा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और जनसहयोग से सक्ती को आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button