तालाब में डूबने से युवक की मौत

सारागांव। नगर के वार्ड 6 नकटी पार स्थित नक्टी तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने ससुराल में रहकर रोजी मजदूरी कार्य करता था। उक्त युवक पिछले दिनों से लापता था। इसकी सूचना नगर के पुलिस थाने मे की गयी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी से मिली जानकारी के अनुसार बेलतुकरी थाना मस्तूरी निवासी मनोज कुमार भैंना पिता बहुर सिंह भैना उम्र 36 वर्ष कमाने खाने मजदूरी करने के लिए अपने ससुराल नकटीपार आया था। मृतक पूरे परिवार सहित ससुराल में रह कर रोजी मजदूरी का काम करता था। जो 22 मई को सुबह 10 बजे घर से निकला था। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा तब परिजन उसे ढूंढने लगे मगर उनका कही पता नहीं चला। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक लाश देखी जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंचकर तालाब से शव को बाहर निकाला जिसकी पहचान मनोज के रूप में हुई। बहरहाल पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत का मामला प्रतीत होता है। वहीं मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।




