सक्ती जिला

मानस हंस सम्मान-2026 से सम्मानित हुए मांगेराम अग्रवाल

सक्ती। भारतीय संस्कृति एवं रामभक्ति के संवाहक, सक्ती निवासी मांगेराम अग्रवाल (शिव बुक सेन्टर , सक्ती) को तुलसीकृत श्रीरामचरितमानस के सांगीतिक प्रचार-प्रसार तथा जनमानस में भक्ति भाव जागृत करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच, खरसिया (जिला रायगढ़) द्वारा आयोजित समारोह में “मानस हंस सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में उल्लेख किया गया है कि मांगेराम अग्रवाल लंबे समय से श्रीरामचरितमानस के प्रचार-प्रसार और सांगीतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं। उनके इस उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए संस्था ने उन्हें “मानस हंस सम्मान-2026” प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त होने पर साहित्य, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया। इसे सक्ती क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए लोगों ने कहा कि ऐसे सम्मान समाज में संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। संस्था की ओर से मांगेराम अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर श्रीरामचरितमानस के प्रचार-प्रसार एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कामना की गई। 

Related Articles

Back to top button