सक्ती जिला

ग्राम गिरगिरा हत्याकांड का पर्दाफाश — चंद्रपुर पुलिस की सटीक कार्रवाई, आरोपी बेनकाब!

डभरा। चंद्रपुर पुलिस ने ग्राम गिरगिरा के मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है। ज्ञात हो कि हरिहर साहू की धारदार हथियार से हत्या हुई थी। थाना प्रभारी गगन बाजपेई मौके पर पहुंचे और पाया कि मृतक मकान मालिक कमल कुमार साहू के घर की रखवाली कर रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से क्राइम सीन यूनिट और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ की मदद से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्काल चार टीम का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों पर जांच करने हेतु टीम गठित की। जिनके द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल मोबाइल नंबरों का गहन जांच एवं आसपास के समस्त क्षेत्र के लोगों से पूछताछ करने की हिदायत देकर निर्देशित किया गया। संपूर्ण जांच में कई लोगों से पूछताछ एवं कई नंबरों की गहन जांच के पश्चात आखिर कार सक्ती पुलिस की टीम ने संदेही को चिन्हित कर आसपास की जिलों में तत्काल दबिश देकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर रेड कार्रवाई कर एक संदेही को हिरासत में लिया संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए सचिन कुमार सहीस (निवासी बीरभांठा चैक, मालखरौदा) ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो साथी शंभू पटेल, केके उर्फ राजेश नाग के साथ मिलकर उक्त अपराध को किया है। उन्होंने चोरी करने की नीयत से ग्राम गिरगिरा में पूर्व से ही रेकी कर कमल साहू के घर में घुसे और मकान की रखवाली कर रहे हरिहर साहू की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरतार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button