सक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगी मार्गदर्शन

सक्ती।बिलासपुर अंचल के सुप्रसिद्ध स्वास्तिक टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की ओर से सक्ती में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 10 जनवरी 2026, शनिवार को बिहान नर्सिंग होम, बाराद्वार रोड, सक्ती में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा निःसंतानता से संबंधित समस्याओं पर परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान दुर्बलता पद्धति से गर्भधारण की जांच, नलिका (फैलोपियन ट्यूब) ब्लॉकेज, रसौली सहित अन्य कारणों की जांच एवं उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी।आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य निःसंतान दंपतियों को सही मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें संतान सुख की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाने में सहायता करना है। इच्छुक दंपति निर्धारित समय पर पहुंचकर नि:शुल्क परामर्श का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button