राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च

रेस्ट हाउस से कचहरी चौक तक निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
सक्ती। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती ने सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में सत्याग्रह मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने उक्त एफआईआर को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इसका विरोध किया तथा उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
शाम करीब 4.30 बजे रेस्ट हाउस सक्ती से शुरू हुआ सत्याग्रह मार्च कचहरी चौक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
एफआईआर को बताया दुर्भावनापूर्ण
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए उत्तराखंड में हुई घटनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।
सत्याग्रह मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि गभेल, महामंत्री कुसुम यादव, पिंटू ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष लाला सोनी, रामसजीवन देवांगन, महिला कांग्रेस की गीता देवांगन, विजया जायसवाल, जिला कांग्रेस सचिव चन्द्रकुमार सोनी, राकेश गबेल, जीतेन्द्र राठौर, सन्नी यादव, राजेन्द्र यादव, लालबहादुर, राशिद खान, नारायण गभेल, भुरू अमीर अग्रवाल, नंदा नायक, अकीब खान, उत्तम साहू, खालिद खान, पिंटू शर्मा, उत्तम शर्मा, रौहान खान और उदय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




