सक्ती महाविद्यालय में एनएसएस उन्मुखीकरण एवं बी प्रमाण पत्र वितरण, एएसपी ने कहा – “एनएसएस को जियो और देखो व्यक्तित्व कैसे बदलता है”

सकरेली (बा.)। शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ती की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के लिए उन्मुखीकरण एवं “बी प्रमाण पत्र वितरण” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई। प्राचार्य डॉ. डी.पी. पाटले ने पौधा भेंट कर नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया, वहीं जिला संगठक प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े ने एएसपी का सम्मान किया। मंच संचालन प्रो. महेंद्र यादव ने किया। स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत, लक्ष्य गीत और प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर वातावरण को जीवंत बना दिया। एएसपी हरीश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का बड़ा माध्यम है, जिसने उनके जीवन को दिशा दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि “एनएसएस को जियो और देखो आपका व्यक्तित्व कैसे बदलता है।” साथ ही एक सप्ताह के भीतर पहाड़ पर पौधरोपण कर मिसाल कायम करने की घोषणा की। इस कार्य में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल और जिला संगठक ने सहयोग का भरोसा दिया। मुख्य अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल ने महाविद्यालय की एनएसएस इकाई को टेंट सेटअप दान में दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र दोनों अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं तभी राज्य और देश का विकास संभव है।
अतिथियों ने स्वयंसेवकों को बी प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्राचार्य और एएसपी ने नगर पालिका अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ. पाटले ने किया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. शकुंतला राज, प्रो. हेमपुष्पा चंद्रा, प्रो. ललित सिंह, प्रो. डॉ. हरिशंकर रजक, प्रो. मनोज जायसवाल, प्रो. डॉ. विद्या राय सागर, प्रो. पल्लवी प्रधान, प्रो. यज्ञ राठिया, प्रो. सविता चंद्र, प्रो. अनिल खर्रा सहित प्रो. डॉ. टी.पी. टंडन, प्रो. संतोष जांगड़े, वीना खमारी ने भी अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं में किशन, ऋषभ, राकेश राठौर, प्रिया मैत्री, बलदेव, संध्या, पायल, हिना, प्रियंका, राम सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।



