सक्ती जिला

करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम
सपिया के पूर्व बीडीसी फेकूराम बर्मन के पुत्र थे मृतक रविंद्र बर्मन

सक्ती। पुलिस चौकी फगुरम अंतर्गत ग्राम सपिया में करंट की चपेट में आने से रविंद्र बर्मन (पुत्र – फेकूराम बर्मन, पूर्व बीडीसी एवं बसपा के वरिष्ठ नेता) की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना 5 अक्टूबर की दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविंद्र बर्मन ग्राम पंचायत फगुरम में आवास मित्र के रूप में कार्यरत थे। रोज़ की तरह वह अपने कार्य में व्यस्त थे, तभी अचानक करंट लगने से उनकी  मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक का विवाह कुछ वर्ष पूर्व ही हुआ था और उनके एक छोटा बच्चा भी है। इस हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों व ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button