सक्ती जिला

जर्जर बिजली केबल में शॉर्ट सर्किट से किसान के घर में लगी भीषण आग

अरुण कुमार निराला। जैजैपुर.- जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम तुषार में शनिवार दोपहर एक किसान के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। घटना में घर के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि घर के अंदर सो रहे बच्चों और अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर आराम कर रहे थे। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजरे जर्जर बिजली के केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। केबल से निकली चिंगारियां घर के पास रखे जानवरों के चारे और घास पर गिर गईं, जिससे आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखा डीजे सेटअप सहित घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग लगते ही बिजली बंद हो जाने के कारण आसपास लगे पंपों से पानी नहीं मिल सका। इससे आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई।

बच्चों ने भागकर बचाई जान

घटना के समय घर के अंदर बच्चे भी सो रहे थे। अचानक धुआं और आग की लपटें देखकर परिवार के लोग घबराकर बाहर भागे। समय रहते सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया

60 किलोमीटर दूर से पहुंची फायर ब्रिगेड

बता दे कि फायर ब्रिगेड आसपास नहीं होने के कारण जांजगीर से आती है जो की उसके आते तक स्तिथि बहुत खराब हो जाती है। फायर ब्रिगेड की टीम करीब 60 किलोमीटर दूर से मौके पर पहुंची। जब तक दमकल वाहन पहुंचता, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

शासन-प्रशासन से मदद की मांग

पीड़ित किसान परिवार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर हो चुके बिजली केबल को जल्द बदलने की मांग करते हुए कहा कि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button