विशेष समाचारसक्ती जिला
भाजपा प्रदेश मंत्री विद्या सिदार ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की भेंट, नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली/सक्ती। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री विद्या सिदार ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी।
भेंट के दौरान विद्या सिदार ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि किरण देव के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को निरंतर मजबूती मिली है।
विद्या सिदार ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शीघ्र स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और उत्साह के साथ पुनः जनसेवा एवं संगठन के कार्यों में सक्रिय हों।




