11वी के छात्र यश कुमार गवेल ने सामान्य ज्ञान के तहत किया रायपुर एयरपोर्ट का भ्रमण

सकर्रा| दर्राभाठा, आडिल के 11वी के छात्र यश कुमार गवेल ने सामान्य ज्ञान के तहत रायपुर एयरपोर्ट का भ्रमण किया |
जिला प्रशासन सक्ती की पहल पर जिले के 24 होनहार छात्र-छात्राओं को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल माना का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।जिसमें छात्र यश कुमार गबेल भी शामिल रहे| कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों ने एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली, फाइटर प्लेन और विमान संचालन की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों का चयन सामान्य ज्ञान एवं एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से किया गया था। एयरपोर्ट भ्रमण के दौरान बच्चों को विमान के कॉकपिट में बैठने का अवसर मिला तथा रनवे पर विमानों की उड़ान और लैंडिंग भी नजदीक से देखने को मिली। फ्लाइंग ऑफिसर विवेक कुमार साहू एवं तकनीकी अधिकारियों ने बच्चों को विमान तकनीक की रोचक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने इस ज्ञानवर्धक भ्रमण के लिए जिला प्रशासन एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया | जिसके लिए छात्र के पिता योगेश कुमार गबेल, माता रेशम बाई गबेल, बड़े पिता उत्तम कुमार गबेल, वही बहन ममता, मनीषा, खिलेश, कुसुम इन सभी ने छात्र की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है|




