मालखरौदासक्ती जिला
जैजैपुर विधानसभा से भाजपा के कृष्णकांत चंद्रा होंगे मैदान में, भाजपा जिलाध्यक्ष की सम्हाल रहे हैं जिम्मेदारी

सक्ती। जिले की जैजैपुर विधानसभा में बीजेपी ने जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। भाजपा की ओर से कृष्णकांत चंद्रा चुनावी मैदान में होंगें। उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल है। वर्तमान में बसपा के केशव चंद्रा यहां से विधायक हैं। कृष्णकांत चंद्रा राजनीति के साथ-साथ सामाजिक रूप से काफी सक्रिय हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्य कर चुके हैं। कृष्णकांत चंद्र को कृष्णकांत चंद्रा को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दे रहा है।