सक्ती जिला

अनुनय कॉन्वेंट स्कूल सक्ती की छात्रा गरिमा सिदार का नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन, राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर किया जिले का नाम रोशन, अब महाराष्ट्र में दिखाएंगी दमखम

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती।  नगर स्थित अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गरिमा सिदार ने कराटे खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेशनल स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में स्थान बनाया है।

गरिमा का चयन हाल ही में बिलासपुर में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हुआ, जो 15 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। 17 वर्षीय इस बालिका ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके आधार पर उनका राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गरिमा सिदार ने अब तक ब्लॉक, जिला, संभाग और राज्य स्तर की सभी कराटे प्रतियोगिताओं में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब वह आगामी दिनों में महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

गरिमा वर्तमान में कराटे प्रशिक्षक यशु गवेल के निर्देशन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख योगेश कुमार साहू, विद्यालय परिवार और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है तथा आशा व्यक्त की है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button