Uncategorizedसक्ती जिला

ग्राम किरारी में विधानसभा स्तरीय “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2025” का भव्य आयोजन

अरुण निराला संवाददाता,सक्ती। 25 अक्टूबर 2025।
सक्ती जिले के विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर के ग्राम किरारी में आज समरसता भवन में विधानसभा स्तरीय “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 2025” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश की आत्मनिर्भरता और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे:

पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले जी

पूर्व विधायक सक्ती श्री खिलावन साहू जी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री टिकेस्वर गबेल जी

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव जी


कार्यक्रम के जिला संयोजक श्री गोपी सिंह ठाकुर जी, विधानसभा संयोजक श्री पीताम्बर पटेल जी और सहसंयोजक श्री नेतराम चन्द्रा जी की देखरेख में कार्य पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री कवि वर्मा, जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल जी, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल जी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, जेष्ठ कार्यकर्ता, जनपद एवं विधानसभा के सभी सदस्य और ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी उपस्थित अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री के संकल्प पत्र का श्री कवि वर्मा, जनपद अध्यक्ष मालखरौदा के नेतृत्व में ग्रहण किया। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत के संदेश को विस्तारपूर्वक समझाया गया और देश की तरक्की में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री राजेन्द्र चौधरी द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन श्री आलोक पटेल जी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इसे प्रेरणादायक और देशहित में एक प्रभावशाली कदम बताया।

इस भव्य आयोजन ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों में आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय विकास में योगदान देने की प्रेरणा जगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button