सक्ती जिला

कलेक्टर अमृत विकाश तोपनो के हाथों “चिरायु मोबाइल हेल्थ टीम” को मिली नई उड़ान, ‘स्वस्थ बच्चा, सुरक्षित छत्तीसगढ़’ की दिशा में ऐतिहासिक पहल

सक्ती –  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के पावन अवसर पर जिला सक्ती में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अमृत विकाश तोपनो के हाथों “चिरायु मोबाइल हेल्थ टीम” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह टीम जिले के सभी विकासखंडों में भ्रमण कर 0 से 18 वर्ष तक के लगभग 1.45 लाख बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। टीम में एक मेडिकल ऑफिसर, एक फार्मासिस्ट, एक एएनएम और एक लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। यह दल बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और बीमारियों की प्रारंभिक पहचान के साथ-साथ जनजागरूकता फैलाने का कार्य करेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि राज्योत्सव के इस विशेष अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिरायु मोबाइल हेल्थ टीम का संचालन प्रारंभ किया गया है। यह पहल न केवल बच्चों में बीमारियों की समयपूर्व पहचान में मदद करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य प्रदान करेगी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर  बालेश्वर कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ, कीर्ति बड़ा जिला कार्यक्रम प्रबंधक) तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा
“चिरायु मोबाइल हेल्थ टीम की यह पहल आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह टीम बच्चों के समग्र स्वास्थ्य की निगरानी कर ‘स्वस्थ बच्चा, सुरक्षित छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button