सक्ती जिला
सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई — धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी आरोपी गिरफ्तार

सक्ती, 3 नवंबर 2025। सक्ती पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी आरोपी सुरेश दुबे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ जिले सहित अन्य थानों में भी धोखाधड़ी एवं आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी मिली है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेश दुबे, निवासी नूनेरा गांव, थाना पाली, जिला कोरबा, लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के बावजूद फरार था। लगातार निगरानी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सक्ती पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मचा है।




