सक्ती में कल 7 दिसंबर को निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएँ

सक्ती। मारवाड़ी युवा मंच शाखा–सक्ती द्वारा स्व. श्री रामावतार डालमिया की स्मृति में आगामी रविवार 7 दिसंबर को हटरी धर्मशाला, सक्ती में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। बेेस्ट ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में हड्डी रोग, ट्रॉमा, स्त्री एवं निःसंतानता, जॉइंट रिप्लेसमेंट, चर्म रोग, हृदय रोग तथा नस–सायटिका रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएँ देंगे।
शिविर में डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. सुनीता कनौई, डॉ. रोहित कनौई, डॉ. कृतिका गोयनका, डॉ. विनोद आहूजा एवं डॉ. हर्षित गोयनका उपस्थित रहेंगे। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मनीष कथुरिया ने बताया कि “शिविर का उद्देश्य सक्ती व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएँ एक ही स्थान पर निःशुल्क उपलब्ध कराना है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई लोग महंगे इलाज तक नहीं पहुँच पाते, इसलिए यह पहल अत्यंत उपयोगी साबित होगी।”

वहीं मंच के वरिष्ठ सदस्य गजेंद्र डालमिया ‘गज्जू’ ने कहा कि “शिविर के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन, जांच, परामर्श और दवा वितरण सभी सेवाएँ निशुल्क तथा सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जाएँगी। मंच के युवा सदस्य लगातार तैयारी में जुटे हैं ”आयोजकों ने बताया कि लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनसंपर्क भी किया जा रहा है।




