सक्ती जिला

ग्राम पंचायत सोठी में धूमधाम से मना माता शाकंभरी जयंती महोत्सव, भव्य शोभायात्रा व जयकारों से गूंजा गांव

सक्ती। दिनांक 11 जनवरी 2025 को ग्राम पंचायत सोठी में माता शाकंभरी जयंती महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरदिहा पटेल समाज के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य आयोजन किया गया। माता शाकंभरी की शोभायात्रा पूरे गांव की गलियों से निकाली गई, जिसमें “जय-जय शाकंभरी”, “घर-घर शाकंभरी” जैसे गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।


शोभायात्रा का समापन कार्यक्रम स्थल पर हुआ, जहां आयोजित सभा को प्रेम पटेल, शोभाराम पटेल एवं भगवती पटेल साहेब लाल पटेल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने माता शाकंभरी के आदर्शों, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आत्मसात करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अधिवक्ता रथराम पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर हरदिहा पटेल महासंघ के महासचिव प्रेमलाल पटेल, जिला अध्यक्ष शोभाराम पटेल, टेमर सर्किल अध्यक्ष अधिवक्ता रथराम पटेल, जिला सलाहकार एकाम्बर पटेल सहित दयाराम पटेल, मौके राम पटेल, गणपत पटेल, रामकुमार पटेल, श्रीमती भगवती पटेल, श्रीमती पूजा पटेल, भरतलाल पटेल, रतिराम पटेल, सर्किल उपाध्यक्ष साहेब लाल पटेल, धनीराम पटेल, फड़ेंद्र पटेल, दूजेलाल पटेल, पप्पू पटेल, रवि पटेल, देव पटेल, नितेश पटेल, मनोज पटेल, रामेश्वर पटेल, विजय पटेल सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


महोत्सव में ग्राम की महिलाओं एवं सामाजिक बंधुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, आस्था और सांस्कृतिक एकजुटता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button