शिक्षासक्ती जिला

मेहनत और सही मार्गदर्शन से मिलती है सफलता : विकास कोचिंग क्लासेस अड़भार

अड़भार। विकास कोचिंग क्लासेस द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्था, अभिभावकों एवं नगर में खुशी का माहौल है।
संस्था से कक्षा 10वीं में अन्नू गवेल ने 95.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जागृति यादव ने 90.66%, कामिनी देवांगन ने 89.83%, मंजू लहरे ने 89.50%, मधु ने 89%, हर्षिता जायसवाल ने 88.50%, जयप्रभा यादव ने 86.16%, काजल देवांगन ने 86%, दीपिका साहू ने 83.66%, स्नेहा ने 83.50%, पम्मी साहू ने 81%, कोमल गवेल ने 80.33% तथा आशा गवेल ने 79.83% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अलावा कृतिका ने 79%, यश गवेल ने 76.51%, विनय यादव ने 75.83%, डिम्पल मिरी ने 74%, अंजलि गवेल ने 74%, निधि गवेल ने 73.83%, दीया पटेल ने 72%, अंकिता ने 71%, पंकज रात्रे ने 69%, दीया चंदेल ने 67.16% तथा दिव्यांश कुमार ने 62% अंक अर्जित कर संस्था का गौरव बढ़ाया।
विशेष उपलब्धि के रूप में अन्नू गवेल एवं मंजू लहरे ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, संस्था एवं नगर का नाम रोशन किया।
वहीं कक्षा 12वीं में नीलू खूंटे ने 86%, ऐश्वर्या ने 82%, मधुसूदन ने 81%, आंचल ने 79%, रोशन साहू ने 79%, सावित्री ने 78%, रिया एवं रिया देवांगन ने 77%, नेहा ने 76%, प्रतिभा, प्रज्ञा एवं पुष्कर ने 75%, सृजन ने 74%, तुषार ने 72%, श्वेता ने 71%, चंचल ने 70%, रूद्र ने 68%, कल्पना एवं राकेश ने 67% तथा रीना ने 65% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।

संस्थान के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर नगर के गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त की। हेमंत खरे, भूपाल पटेल, सुरेंद्र राठौर, सत्यप्रकाश खरे, सूरज दिनकर, हेमंत बरेठ, रवि कुमार, लक्ष्मीकांत कटकवार, मनोज लहरे, अविनाश, सुनील कटकवार एवं रघुवीर देवांगन सहित कोचिंग के पूर्व छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
संस्था के संचालक मोतीलाल खूंटे, मधुसूदन आदित्य, पुष्पेंद्र पटेल, सोनू निराला, सुजाता बरेठ, आशुतोष कटकवार, हर्षदा देवांगन, रूपा कटकवार, यशोदा बरेठ, सोनी निराला, नवरतन, विनीता, राहुल मिरी, मुकेश रात्रे, प्रीति देवांगन, गीतांजलि, प्रिया एवं देवेन्द्र पटेल सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button