राहुल गांधी के बयान के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, सक्ती में अग्रसेन चौक पर किया पुतला दहन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

सक्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा जिला सक्ती द्वारा नगर के अग्रसेन चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने राहुल गांधी के हालिया बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अराजक मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों का विशेष महत्व है, लेकिन कांग्रेस नेता का बयान इन मूल्यों के विपरीत प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि यह बयान उनकी हताशा और संकुचित मानसिकता को दर्शाता है।
भाजयुमो जिला महामंत्री विराट द्विवेदी ने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेतृत्व की भाषा और व्यवहार में निराशा साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के उन्मूलन, देश की सीमाओं की सुरक्षा और तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाना राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण कार्य हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है तथा देश की सुरक्षा को मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा ने कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं से भटका दिया है। देश की सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों का सामना कर भारत को विश्व मंच पर सम्मानजनक स्थिति दिलाने वाले लोकतांत्रिक नेतृत्व के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां निंदनीय हैं और देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला, मंडल एवं युवा मोर्चा, जिला ओबीसी मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, भानुप्रिया जायसवाल, अमिता लहरे, सुषमा कसेर, रजनी टंडन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रेम पटेल, भाजयुमो जिला महामंत्री विराट द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत, घनश्याम भारद्वाज, राजेंद्र राठौर, विजय जायसवाल, लाखन नामदेव, गजेन्द्र राठौर, नूतेश साहू, वेदप्रकाश देवांगन, विजय साहू, हर्ष देवांगन, भुवन सोनी, देवाशीष पटेल, आशीष साहू एवं कृष्ण जांगड़े सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




