सक्ती जिला

श्री राम लाइफ इंश्योरेंस ब्रांच का शुभारम्भ

डभरा। श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय डभरा का 23 मई को उद्घाटन असिस्टेंट बिजनेस हेड छत्तीसगढ़ जोन एस.पी. राय एवं इंदौर से जनरल मैनेजर रितेश श्रीवास्तव के द्वारा शुभारंभ किया गया। अतिथि भाजपा नेता मनोज पटेल प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकारणी रिणी सदस्य एवं जितेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, तोमेश्वर चंद्रा जिलाध्यक्ष पंचायत सचिव संघ सक्ती भूपेंद्र शंकर पटेल जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सक्ती एवं ओम प्रकाश पटेल अध्यक्ष अघरिया समाज ईकाई डभरा, विनोद पटेल उपस्थित रहे। साथ ही डभरा ब्रांच मैनेजर लोचन प्रसाद पटेल एजुकेटिव सेल्स ऑफिसर प्रेमलता इंद्र कुमार पटेल, मैनेजर दुर्गेश जायसवाल, देव प्रसाद चंद्रा, भागवत डनसेना, संजय कुमार यादव, लूकेश साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसपी राय ने उपस्थित सेल्स ऑफिसरों से कहा कि आज देश भर में श्री राम लाइफ इंश्योरेंस के सैकड़ो शाखाएं संचालित हैं ग्रामीण क्षेत्र में बीमा की अपार संभावनाएं हैं। सेल्स ऑफीसरों को ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा बीमा करने एवं ग्रामीणों के बीमा कराने पर बल दिया ताकि लोगों को बीमा की सुविधा मिले। जनरल मैनेजर रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बीमा करके जागरूक करना चाहिए। स्वागत भाषण ब्रांच मैनेजर लोचन प्रसाद पटेल ने दिया। उद्घाटन समारोह में घरघोड़ा के ब्रांच मैनेजर मालिकराम मालाकार, सारंगढ़ के ब्रांच मैनेजर उमाशंकर पटेल, खरसिया के ब्रांच मैनेजर कमलेश पांडे सहित सेल्स ऑफिसर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे। मंच संचालन सीनियर डिवीजनल मैनेजर पोखनलाल वर्मा ने किया एवं आभार व्यक्त घरघोड़ा ब्रांच मैनेजर मालिक राम मालाकार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button