सक्ती जिला

धान खरीदी में 99 लाख से ज्यादा के घोटाले का खुलासा, समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना में करोड़ों के धान घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि बिना धान आवक के किसानों के नाम पर फर्जी ऑनलाइन एंट्री कर शासन को करीब 99 लाख 12 हजार रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया गया।


मामले की शिकायत और अनियमितताओं की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर सारंगढ़ द्वारा जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 3140.80 क्विंटल धान तथा 2045 नए जूट बारदानों की कमी पाई गई। कुल मिलाकर 99,12,411.35 रुपये की गड़बड़ी सामने आई।


जांच में पता चला कि समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल और कंप्यूटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल ने किसानों से मिलीभगत कर बिना धान आए ही फर्जी टोकन काटे, तौल पर्ची बनाई और बायोमैट्रिक व आईरिश स्कैनर के जरिए ऑनलाइन धान खरीदी की एंट्री कर रकम का गबन किया।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से तौल पर्चियां, मोबाइल, दो कंप्यूटर सिस्टम, बायोमैट्रिक डिवाइस और आईरिश स्कैनर जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button