सक्ती जिले के खिलाड़ियों का जलवा : स्टेट पावर लिफ्टिंग में जीते 28 मेडल

बाराद्वार। सीनियर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा तखतपुर शहर में 21 एवं 22 फरवरी को सातवां छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरो से पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्टेट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बाराद्वार शहर सहित सक्ती जिले से कुल 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिन्होने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 28 मेडल्स जीते है। बिलासपुर जिले के तखतपुर शहर में आयोजित स्टेट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता जिले के खिलाडियो ने 17 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल एवं 3 कांस्य मेडल अर्जित करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। पावर लिफ्टिंग फेडरेशन सक्ती के जिलाध्यक्ष सुधांशु जायसवाल बाराद्वार एवं सचिव राजा पवार बाराद्वार को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। नपं अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, पावर लिफ्टिंग संघ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




