नौतपा के प्रथम दिन अग्रसेन चौक में सेवा का अनूठा आयोजन, राहगीरों को बांटा शरबत और ठंडा पानी

सक्ती। भीषण गर्मी और नौतपा की तपिश के बीच शहर के अग्रसेन चौक में सोमवार को पराशक्ति ज्योतिष परिवार द्वारा सार्वजनिक शरबत एवं ठंडे पानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नौतपा के प्रथम दिवस आयोजित इस सेवा कार्य का शुभारंभ महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती के सानिध्य में विधिवत घट पूजा के साथ किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी और शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने पराशक्ति ज्योतिष परिवार की इस जनसेवा के लिए पूरे नगर पालिका परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया तथा महामंडलेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती ने कहा कि नौतपा का पहला दिन गर्मी की प्रचंडता का एहसास कराता है और ऐसे समय में सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। घट पूजा के माध्यम से इस पुण्य कार्य का शुभारंभ किया गया है।
पराशक्ति ज्योतिष परिवार के विद्वान पंडित आचार्य बसंत महाराज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर प्रसाद चौबे एवं अधिवक्ता Chitranjan Prasad Patel सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों राहगीरों ने ठंडा पानी, शरबत और जलजीरा ग्रहण किया। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को ठंडा पानी पिलाना सबसे बड़ी मानव सेवा है।
भारत स्काउट गाइड जिला सक्ती के मुख्य आयुक्त एवं भाजपा नेता Ankit Agrawal ने पराशक्ति ज्योतिष परिवार की सराहना करते हुए कहा कि संस्था धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रही है तथा महामंडलेश्वर के मार्गदर्शन में सनातन धर्म और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
अग्रसेन चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में Meena Agrawal, Dilip Agrawal, Yashwant Kumar Sahu, Suresh Kumar Agrawal सहित बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।




