सक्ती जिला

सुशासन तिहार 2026 : लिमतरा समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 284 आवेदन प्राप्त, 135 का मौके पर निराकरण


सक्ती। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की मंशानुसार संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सक्ती विकासखंड की ग्राम पंचायत लिमतरा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। समाधान शिविर में ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जहां 15 ग्राम पंचायतों के लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।


क्लस्टर लिमतरा अंतर्गत लिमतरा, जेठा, भद्रीपाली, नवापाराकलॉ, सपनाईपाली, अर्जुनी, केरीबंधा, पोरथा, हरेठी, सिघनसरा, परसदाकला, बोईरडीह, सोंठी, टेमर एवं परसदाखुर्द ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। शिविर में कुल 284 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 135 आवेदनों का मौके पर त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष 149 आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को भेजा गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य Vidya Sidar ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याएं खुलकर रखने की अपील की। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं से जुड़ने का संदेश भी दिया।

पुलिस अधीक्षक Prafull Thakur ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के साथ-साथ साइबर ठगी और ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की सलाह दी।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी Vasu Jain ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर राहत मिल सके।


शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को प्रदान किया गया। खाद्य विभाग ने राशन कार्ड वितरित किए, स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड दिए, कृषि विभाग ने नील हरित काई का वितरण किया तथा स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज राशि प्रदान की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी सौंपी।


इसके अलावा स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, राजस्व, सहकारिता, ग्रामोद्योग, बिजली, लोक निर्माण, जल संसाधन, मत्स्य पालन, श्रम सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।


इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष Neetu Rai, जनपद सदस्य Dharmendra Singh, Banshidhar Khande, एसडीएम Kaveri Markam, जिला पंचायत सीईओ Nikhil Kashyap सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button