सक्ती जिला

भीषण गर्मी में मानव सेवा की मिसाल, गोयल परिवार की महिलाओं ने राहगीरों को पिलाया शरबत और ठंडा पानी

सक्ती। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच सक्ती शहर में मानव सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। बुधवार को साप्ताहिक बाजार दिवस पर गौरव पथ मार्ग में गोयल परिवार की महिला सदस्य श्रीमती मीना ऋषि गोयल एवं श्रीमती श्वेता अनिल गोयल द्वारा राहगीरों, बाजार आने-जाने वाले लोगों और आम नागरिकों के लिए शरबत एवं ठंडे पानी वितरण का सेवा कार्य किया गया।


सुबह से ही शुरू हुए इस सेवा कार्य में सैकड़ों लोगों ने शीतल पेय ग्रहण कर गर्मी से राहत महसूस की। तेज धूप और उमस के बावजूद दोनों महिला सदस्य स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को शरबत और ठंडा पानी वितरित करती रहीं। इस दौरान राहगीरों ने भी उनकी इस सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


श्रीमती मीना गोयल एवं श्रीमती श्वेता गोयल ने बताया कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को शरबत और ठंडा पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्याम ग्यारस का पावन दिवस एवं पुरुषोत्तम मास चल रहा है, ऐसे में सेवा और धर्म-कर्म का विशेष महत्व होता है। बुधवार होने के कारण शहर के साप्ताहिक बाजार में दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, जिन्हें इस सेवा से राहत मिली।


उल्लेखनीय है कि सक्ती शहर में इन दिनों प्रचंड गर्मी को देखते हुए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों सहित नागरिकों द्वारा शरबत, ठंडा पानी और अन्य शीतल पेय वितरण की सेवाएं लगातार की जा रही हैं। शहरवासियों का मानना है कि सेवा और मानवता की यह भावना समाज के लिए प्रेरणादायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button