“नशा मुक्त ओडिशा अभियान” में बड़ी कामयाबी, 2 करोड़ डॉलर का ब्राउन शुगर रैकेट का भंडाफोड़,

राउरकेला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों की हेरोइन और नकदी जब्त
राउरकेला। ओडिशा में चलाए जा रहे “नशा मुक्त ओडिशा अभियान” के तहत राउरकेला प्लांट्सिट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 23 मई 2026 की सुबह मीनापाड़ा, महताब रोड क्षेत्र में विशेष छापेमारी कर सक्रिय ब्राउन शुगर (हेरोइन) तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने और बिक्री करने के आरोप में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त की गई हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित मूल्य करीब 2 करोड़ डॉलर बताया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में रोशन खातून शांति, फरीदा खातून जरी वली, मोहम्मद इमरान आलम, मोहम्मद आलम, नुरेशा खातून, रहीमा खातून रीता, मनीषा खातून और मधु नुरेशा खातून शामिल हैं।
पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
220 ग्राम हेरोइन (ब्राउन शुगर)
₹2,70,240 नकद
03 मोबाइल फोन
बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
राउरकेला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




