सक्ती जिला

ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक

सक्ती। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के तहत जिले के ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपने स्वयं के जीवन को जोखिम में डालते हुए उसकी निःस्वार्थ सेवा या प्रतिकूल प्राकृतिक या मानव निर्मित परिस्थितियों के खिलाफ उत्कृष्ट साहस का कार्य, असाधारण कार्य, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, किया हो पीएमआरबीपी 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल एचटीटीपीएसः//एडब्लूएआरटीएस डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया है। 18 वर्ष से कम आयु के वे बच्चे जिन्होंने इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता और उत्कृष्ट योगदान दिया है, नामांकन के लिए पात्र हैं वे ऑनलाइन आवेदन प्रेषित कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button