सक्ती जिलासक्ती नगर

नव नामांकित एल्डरमैनों ने भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार से की सौजन्य भेंट

सक्ती। नगर पालिका परिषद सक्ती के नव नामांकित एल्डरमैनों ने भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर नामांकित एल्डरमैन दीपक गुप्ता, सुषमा कसेर, दादू केंवट, सुमित शर्मा एवं सुशीला गबेल उपस्थित रहे। सभी ने नगर के विकास, जनहित के कार्यों तथा संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने सभी नव नामांकित एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button