सक्ती में अग्रसेन जयंती महा महोत्सव में प्रतियोगिताओं की धूम, बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा

सक्ती। अग्रसेन जयंती महा महोत्सव 2026 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में बच्चों सहित विभिन्न प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली।
जलेबी दौड़ में देवांश ने मारी बाजी
जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में देवांश, पिता मोंटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एकांश, पिता मोनू ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
बोरा दौड़ में पार्थ प्रथम
बोरा दौड़ प्रतियोगिता में पार्थ, पिता राजेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कबीर, पिता अविनाश द्वितीय स्थान पर रहे।
कुर्सी दौड़ में शिवांश प्रथम
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में शिवांश, पिता अमित ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विहान, पिता विकास विक्की ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शतरंज में आयुष ने हासिल किया पहला स्थान
शतरंज प्रतियोगिता में आयुष, पिता मुकेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नमन, पिता उमेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल विक्कू ने बताया कि अग्रसेन जयंती महा महोत्सव के माध्यम से समाज के बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही आपसी मेल-जोल एवं सामाजिक सहभागिता का अवसर मिल रहा है। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।




