सक्ती जिला

महिला कांग्रेस अकलतरा की प्रभारी बनी अलका जायसवाल

सक्ती। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है चुनाव की तैयारी को लेकर संगठनों में लगातार पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है इस क्रम में महिला कांग्रेस ने विधानसभा वार प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिले की कांग्रेस नेत्री एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री अलका जायसवाल को अकलतरा विधानसभा का प्रभार दिया गया है।

सुश्री अलका जयसवाल ने कहा कि महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में भी कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। विदित हो कि शक्ति विधानसभा की महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती शकुंतला खरे को बनाया गया है। अकलतरा विधानसभा के प्रभारी बनाए जाने के बाद अलका जायसवाल ने कहा कि डॉ चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन से लगातार उन्हें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही सरकार के द्वारा भी बेहतरीन काम किया जा रहा है जिसका संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button