सक्ती विधानसभा: प्रबल दावेदारो की रेस में शामिल, क्या उमा को मिलेगा कमल खिलाने का मौक़ा? भाजपा से राठौर समाज का हो सकती हैं प्रमुख चेहरा

सतत जन संपर्क कर मतदाताओं के करीब पहुंची जिला पंचायत सदस्य
सक्ती- विधानसभा में दावेदारों की लंबी सूची में अपने आपको पहले पायदान पर पहुंचाने वाली जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर अब मतदाताओं के करीब पहुंच गयी है। कयास यही लगाया जा रहा है कि हाईकमान इस बार उमा राजेन्द्र राठौर पर भरोसा कर सकते हैं।

पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनते ही श्रीमती राठौर ने भारी मतों से जिला पंचायत सदस्य बनी है। सदस्य के रूप में अपने क्षेत्र ही नही बल्कि पूरे सक्ती विधान सभा में सतत जन संपर्क बनाये हुए है। विधान सभा चुनाव का समय नजदीक आते ही भाजपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त बनी है। ऐसे में अपने आप को आगे रखना या मतदातों के जुबां पर अपना नाम दर्ज कराना यह अपने आप में एक उपलब्धि से कम नही है। लिहाजा भाजपा हाईकमान किस पर दांव खेलेगी यह वक्त ही बतायेगा लेकिन इससे पहले ही श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने अपनी विधान सभा की दावेदारी कर अपनी योग्यता साबित कर ली है।

उल्लेखनीय है कि सक्ती विधानसभा से टिकट के दावेदारों के रूप में श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर जिला पंचायत सदस्य ने अपनी दावेदारी प्रबल कर दी है। जो पिछले कई महीनों से जनता को भारतीय जनता पार्टी में जोडऩे का प्रयास कर रही है।

इतना ही नहीं पार्टी के विभिन्न बैठकों आयोजनो एवं उनकी गतिविधियं तेज हो गई है ज्ञात हो कि श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर हमेशा से भारतीय जनता पार्टी में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रही है वह अपने जीवन में बचपन से लेकर अभी तक भाजपा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है उमा राजेंद्र राठौर को जिला पंचायत चुनाव में भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ी थी जिसमें उन्होंने विजय हासिल की और भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में जिला महामंत्री महिला मोर्चा का दायित्व निभा रही है और भारतीय जनता पार्टी में समर्पित होकर एक सिपाही की तरह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रही है वर्तमान में राठौर समाज की कार्यकारिणी सदस्य है।

अपकों बता दे कि सक्ती विधानसभा में राठौर समाज की संख्या अच्छी खासी है। श्रीमती राठौर पार्टी एवंं समाज में अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते आ रही है भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से सक्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से सक्ती विधानसभा से टिकट देने की मांग करने लगे हैं श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर सिवनी ग्राम की निवासी है जो सक्ती विधानसभा में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। जहां 8000 मतदाता है और उनके विभिन्न समुदाय के लोगों से अच्छे संबंध है।
