राजनीतिकसक्ती जिला

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारत देश की नारी शक्ति को मोदी जी का उपहार – अंकित अग्रवाल


सक्ती। मोदी सरकार ने मंगलवार को रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये की कटौती (LPG Cylinder Price Cut) की. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का भी इसे लेकर बयान आया है. प्रधानमंत्री ने कहै कि रसोई गैस की कीमतों में कटौती से महिलाओं की सहूलियत बढ़ेगी, उनका जीवन और भी आसान होगा. PM मोदी ने ट्वीट किया, ‘रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है. गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा. मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है.’वही सक्ती के भाजपा नेता अंकित अग्रवाल ने मोदी सरकार की प्रशंशा एवम् आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी कि कार्यशैली भारत देश और भारत में निवासरत 140 करोड़ जनता के हित के लिए ही है इसी को ध्यान में रखते हुए अब उज्ज्वला लाभार्थियों को रसोई गैस में 400 रुपये की सब्सिडी और अन्य सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस में 200 रुपये की छूट मिलेगी. रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हमारी नारी शक्ति को मोदी जी का उपहार.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button