डॉ. खिलावन साहू को मिली बड़ी जवाबदारी, पार्टी ज्वाइनिंग कमेटी के बने जिला संयोजक

- कहा – पार्टी की मजबूती के लिए करेंगे मिलकर काम
- सभी लोकसभा सीटों में लहराएगा भाजपा का परचम
सक्ती। पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ खिलावन साहू को पार्टी ज्वाइनिंग कमेटी का सक्ती जिले के लिए जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने इस बाबत पत्र जारी किया है। लगातार डॉ साहू को जिम्मेदारी देने से कार्यकर्ता उत्साहित हैं और पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ खिलावन साहू ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। पार्टी की मजबूती के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। छत्तीसगढ़ की सभी सीटें इस बार भाजपा को झोली में जायेगी। विदित हो कि जांजगीर चांपा लोकसभा के सह संयोजक पद की जवाबदारी भी डॉ खिलावन साहू को दी गई है। भाजपा जिला सक्ती के जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर तथा पीतांबर पटेल को पार्टी ज्वाइनिंग कमेटी का सह संयोजक बनाया गया है।