सक्ती नगर

विधान सभा घेराव में जिले के हजारों सहायक शिक्षक होंगे शामिल- तिवारी

सक्ती- छत्तीसगढ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश में कार्यरत लगभग एक लाख से अधिक सहायक शिक्षक अपनी एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति को लेकर प्रदेश के राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि पिछले साल 4 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के साथ संगठन के प्रतिनिधि मंडल की चर्चा हुई थी जिसमें मुख्यमंत्री ने एक कमेटी का गठन किया था और उसका रिपोर्ट  तीन माह में सौंपने का समय दिया था , लेकिन आज लगभग 10 माह का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी कमेटी अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को नहीं सौंपी है जिससे प्रदेश के सहायक शिक्षकों में भारी आक्रोश है।

संगठन के प्रदेश महासचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत सहायक शिक्षकों के द्वारा विगत दिसंबर माह में 11 और 12 तारीख को प्रदेश के समस्त विकास खण्डों में और 13 दिसंबर से रायपुर के बुड़हा तालाब के पास अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करते हुए विधान सभा घेराव , जेल भरो आंदोलन , सद्बुद्धि यज्ञ , सामूहिक रक्त दान , सांकेतिक चक्का जाम आदि के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया । इस बीच शिक्षा सचिव और शिक्षा मंत्री से डेलिगेशन के माध्यम से वार्ता भी हुआ , लेकिन वार्ता विफल रहा । अंत में 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता हुई और वार्ता में मुख्यमंत्री के आश्वाशन पश्चात अनिश्चित कालीन धरना को स्थगित किया गया । लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आज तक सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर नहीं हो पाई है इससे प्रदेश में कार्यरत सहायक शिक्षकों को एक बार फिर आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है । आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सयुंक्त सचिव इंदु यादव , प्रदेश संगठन सचिव बिहारी लाल बरेठ , सक्ती जिला अध्यक्ष भोलाशंकर साहू , जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शशिकला उरांव , कार्य. जिला अध्यक्ष परस राम निषाद , राधेश्याम चंद्रा, अलेख सारथी जिला संयोजक, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा , गीरिजाशंकर दिनेश , महेंद्र कुर्रे , रजनी सिदार , अभिमन्यु बघेल ,ज़िला सचिव रामेश्वर आदित्य , ज़िला कोषाध्यक्ष बंशी लाल उरांव , महासचिव धनेश्वर साहू , खिलावन कंवर , रामलाल निराला , शशिकांत राउतराय , राजकुमार धारिया , प्रवक्ता ओंकार नाथ पटेल , ज़िला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी यादव , ज़िला आई टी सेल प्रभारी अजय सिंह सिदार , महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष विद्या साहू , जिला सचिव सुलक्षणा सिंह , ज़िला कोषाध्यक्ष हेम नेताम , सर्व ब्लॉक अध्यक्ष सक्ती उदय सिंह, कार्य. जय प्रकाश बघेल , डभरा दिलीप सूर्यवंशी , कार्य. अर्जुन सिंह बरेठ , जैजैपुर राजकुमार चंद्रा , कार्य. कुमार जीव खतर्जी , मालखरौदा नवल किशोर यादव ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सक्ती दिव्या शुक्ला , डभरा सविता श्रीवास , कार्य. चमेली यादव , जैजैपुर संयोगिता रात्रे , मालखरौदा अहिल्या जगत , कार्य . सरिता अज गल्ले , तथा संगठन के संकुल , ब्लॉक और जिला के पदाधिकारी लगे हुए हैं । उक्त जानकारी संगठन के प्रदेश महासचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने प्रदान किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button