कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिलासक्ती नगर
डॉ. चरणदास महंत और श्रीमती ज्योत्सना महंत के नेतृत्व में कोरबा लिखेगा विकास की नई इबारत, कांग्रेस नेता रथराम पटेल ने प्रचण्ड जीत पर दी बधाई

सक्ती- छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योत्सना महंत को लगातार दूसरी बार सांसद निर्वाचित होने पर सक्ती के कांग्रेस नेता, महामंत्री और अधिवक्ता रथराम पटेल ने बधाई दी। कार्यकर्ताओं के साथ कोरबा पहुंचे रथराम पटेल ने कहा कि डॉ. महंत और श्रीमती महंत के कुशल नेतृत्व का नतीजा रहा जो उन्होनें बीजेपी की सरोज पाण्डेय को करारी शिकस्त दी और कांग्रेस का परचम लहराया। निश्चित तौर पर उनके नेतृत्व में कोरबा लोकसभा विकास की नई इबारत लिखेगा।




