सक्ती नगर

तुर्री धाम में खीर पूड़ी का प्रसाद बांटेंगे युवा

दिनेश साहू/बेल्हाडीह(सक्ती)-प्रति वर्ष भांति इस वर्ष भी  कांवड़ यात्रियों के लिए सावन के अंतिम सोमवार को युवाओं द्वारा खीर,पुड़ी प्रसाद  वितरण की व्यवस्था की गई है। अपनी शक्ति अनुसार प्रसाद खिलाते है प्रसाद स्वरूप में दुध और खोवा से बने हुए खीर कांवरियों को बैठा कर खिलाते है। इतना ही नही वह भगवान शिव की भक्तो को बोल बम का जयकारा लगा कर सभी का  ध्यान भगवान शिव की ओर आकर्षण करते है। संजीव साहू ने बताया की कांवरिया यात्री दूर दराज से आते है और नंगे पैर भगवान शिव की देवालय तक बोल बम के जयकारा लगाते हुए पहुंचते है। कांवड़िया वाले बताते है की बोल बम बोले जाने से बाबा अपनी विशेष कृपा प्रकट करते है कांवरिया पथ पर बोल बम का घोष अनवरत गुंजता है। बोलबम से अदृश्य शक्ति कांवरियों को मिलती है, जिससे बाबा के दरबार में बोलबम के सहारे पहुंच जाते है। बताया जाता है कि कोई भी कांवरिया बिना बोलबम बोले बाबा के देवालय तक नही पहुंचते है। लाखो लोगो के समवेत ध्वनि से”बोलबम” सिद्ध मंत्र बन जाते है। आपको बता दे कि सावन महीने में कांवरिया यात्रियों का आकर्षक श्रृंगार देखने को मिलता है इस समय कांवरिया भगवान शिव के प्रतिक त्रिशूल को धारण किए होते है और बोतल में गंगा जल होता है जिसे कांवरिया वाले शिव पर जला भिषेक करने पहुंचते है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रविशंकर साहू,दिनेश साहू,पिंकु साहू,दुर्गेश, हिलेश्वर, सतीष,गोविंद, सुरेश,चंदुसाहू,टीकाराम,रूपनराण,महेंद्र ,हेमंत साहू,मानंजय जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button