सक्ती जिला

जिले की सभी 125 धान खरीदी केंद्रों ने प्राप्त किया जीरो शॉर्टेज का लक्ष्य

सक्ती। कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देशानुसार जिले के सभी 125 उपार्जन केंद्रों ने जीरो शॉर्टेज के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। कुछ समितियों में उठाव नहीं होने की स्थिति में जीरो शॉर्टेज की समस्या बनी हुई थी लेकिन कलेक्टर की सक्रियता तथा विभागीय अधिकारियों की गंभीरता से जीरो शॉर्टेज के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। विदित हो कि जिले में कुल 27 लाख 86 हजार 849 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। शत प्रतिशत धान जारी हो गया है।

खरीफ वर्ष 2023-24 की धान खरीदी समाप्त होने के बाद भी जिले के 24 धान खरीदी केंद्र ऐसे थे जिन्हें जीरो शार्टेज देने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। 101 उपार्जन केंद्रों में पहले ही शत प्रतिशत उठाव कर लिया गया था। जिले के 125 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया गया था। तमाम निर्देशों के बावजूद भी दो दर्जन केंद्रों में चार माह बाद भी 15 हजार 275 क्विंटल धान जाम पड़ा हुआ है था, धीरे धीरे इन केंद्रों में कलेक्टर, सीईओ सुनील सोढ़ी, उप आयुक्त उमेश गुप्ता, जिला विपणन अधिकारी शोभना तिवारी, नोडल अधिकारी सहकारी संस्थाएं महेश्वरी तिवारी, नोडल अधिकारी सहकारी बैंक शत्रुघ्न पैकरा, जिला खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर, शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक सक्ती शैलेंद्र तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए समस्याओं का निदान किया और जिले के 125 उपार्जन केंद्रों में जीरो शॉर्टेज के लक्ष्य तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई।

इन केंद्रों में देर से हुआ जीरो-

जिले के जिला सहकारी बैंक डभरा की 12 समिति, चंद्रपुर की 9 और मालखरौदा की 3 समितियों में धान उठाव शेष है। इसी प्रकार उपार्जन केंद्र मुक्ता, बारापीपर, मड़वा, दर्री, बघौद, सिरियागढ़, कलमा, पलसदा, चंद्रपरु, जवाली, बड़ेकटेकोनी, कांसा, कोटमी, सकराली, किरारी, डभरा, रेड़ा, कटेकोनी छोटे, साल्हे, पुटीडीह, कुरदा, अमलडीहा, बड़ेसीपत, बड़े रबेली में देर से जीरो हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button