सक्ती जिला

शिवसेना का प्रदर्शन: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध सक्ती में शिव सैनिकों ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका

सक्ती। शिवसेना प्रदेश प्रमुख माननीय श्री धनंजय सिंह परिहार के आदेश अनुसार जिला सक्ती के जिला अध्यक्ष मनहरण लाल प्रजापति ने बताया की ग्लादेश में उपद्रवी द्वारा हिंदुओं के भाइयों एवं माताएं बहनों के साथ दुर्व्यवहार , मारपीट , व हत्या एवं हिंदुओं के मंदिर में तोड़फोड़ जो हिंसा किया गया है इसके विरोध में बांग्लादेश के उपद्रवी व आतंकवादियों के खिलाफ जिला शक्ति कचहरी चौक में प्रदर्शन कर उक्त बांग्लादेशी के उपद्रवी का पुतला दहन किया गया।

ज्ञात हो की शिंदे गुट की छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह के आदेश के बाद पुतला दहन किया गया। आगे जिला अध्यक्ष मनहरण लाल प्रजापति ने बताया कि इसी प्रकार छत्तीसगढ़ शिवसेना के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में बांग्लादेश के देशद्रोही, उपद्रवी, आतंकवादियों, का विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन कर राष्ट्रपति महोदय, महामहिम राज्यपाल , एवं भारत देश के प्रधानमंत्री नई दिल्ली भारत सरकार के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन दिया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार व शोषण, हत्या, हिंदुओं की मंदिरों में तोड़फोड़ जो किया जिसकी जांच कर दोषियों के ऊपर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का अपील की गई है। उक्त इस कार्यक्रम में उपस्थित शिवसेना जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रा,राहुल सिदार अध्यक्ष चंद्रपुर विधानसभा, राजेश चंद्र युवा सेना सदस्य, रामकुमार चक्रवर्ती जिला महासचिव, दिलेश्वर जिला कोषाध्यक्ष , पूर्णिमा कुम्हार जिला अध्यक्ष महिला सेना , बसंती यादव जिला अध्यक्ष महिला सेना का,, सहोदर बाई चंद्र जिला उपाध्यक्ष महिला सेना, अनीता चौहान जिला महासचिव महिला सेना, राधिका उरांव जिला सचिव महिला सेना, धनेश्वरी देवांगन कोषाध्यक्ष महिला सेना, घासीराम जांगड़े जिला सदस्य, फूलों बाई, रामेश्वरी बरेट ,पीली बाई,सुदर बाई, गिरजा बाई, चमेली बाई , गीत बाई, माहेश्वरी कंवर ,सूरज बाई, दामेशवरी, मिना, सावित्री कुम्हार एवं सैकड़ो की संख्या में शिवसेना के पदाधिकारी का उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button