अग्रसेन जयंती समारोह सक्ती में मुख्य अभ्यागत होंगे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सक्ती में अग्र समाज की एकजुटता की सराहना भी की

सक्ती। आगामी 3 अक्टूबर 2024 को अग्रवाल सभा सक्ती एवं श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति द्वारा आयोजित अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 श्री भगवान अग्रसेन जी की जयंती के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल होंगे तथा अग्रवाल सभा एवं अग्रसेन जयंती समारोह समिति ने 26 अगस्त को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें आमंत्रण दिया तथा इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का शाल श्रीफल के माध्यम से अभिनंदन एवं स्वागत भी किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने सक्ती से पहुंचे अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि मंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया तथा सक्ती में अग्रवाल समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उनकी एकजुटता की प्रशंसा भी की। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की, इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, सचिव कन्हैया गोयल, श्री अग्रसेन जयंती समारोह समिति सक्ती के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू एवं अग्रसेन जयंती समारोह समिति के सचिव मनीष कथूरिया, सक्ती के अजय अग्रवाल, रायपुर श्री सार्वजनिक चंद्रहासिनी न्यास चंद्रपुर के अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल भी उपस्थित
रहे।




